ब्राहम्ण परिवार के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण कर, ब्राहम्णों को किया जागरूक
जनपत की खबर Jun 05, 2021 at 10:35 PM , 290ब्राहम्ण परिवार के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी ने किया वृक्षारोपण , और देश प्रदेश के सभी ब्राहम्णों को वृक्षारोपण के लिए दिया संदेश ।
ए,के,दुबे
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्राह्मण परिवार के सदस्यों और पदाधिकारियों ने देश प्रदेश मे वृक्षारोपण किया। यहां राजधानी के गोमतीनगर, इन्द्रानगर, कृष्णानगर , सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, बक्सीतालाब, मलिहाबाद, विधानसभा क्षेत्रो मे ब्राह्मण परिवार के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। वही ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी व सचिव रामकेवल मिश्रा के द्वारा सरोजनीनगर क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा मे फलदार आम के वृक्ष का वृक्षारोपण रोपड़ किया। ब्राह्मण परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने देश व प्रदेश के सभी ब्राहमणों से निवेदन किया कि वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा से अपनी प्रकृति को बचाने के लिए सभी ब्राहम्णों को एक वृक्षारोपण तो अवश्य करना चाहिए । अध्यक्ष की प्रेरणा से ब्राह्मण परिवार के सचिव राम केवल मिश्र गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं ब्राम्हण परिवार के सचिव, योगेश दुबे, जितेन्द्र तिवारी, सत्य स्वरूप अग्निहोत्री, उत्तम मिश्रा, अवधेश बाजपेई, समेत अन्य ब्राहम्णों की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य कई मोहल्लो में भी ब्राह्मण परिवार के सदस्यों ने आज वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राहम्ण परिवार के सदस्य पूरे प्रदेश मे वृक्षारोपण करेगें और अपनी धरती व पर्यावरण को बचाने का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी करेगे। इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन मे ब्राहम्ण परिवार अध्यक्ष ने सभी को पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।































Comments