ब्राहम्ण परिवार के परशुरामभक्तो ने बडे मंगल के अवसर पर किया हनुमान जी की पूजा अर्चना
जनपत की खबर Jun 02, 2021 at 09:50 PM , 308*ब्राह्मण परिवार भक्तों ने कोरोना महामारी से जूझ रहे परिवारों के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान जी से किया प्रार्थना*
*परशुराम भक्तों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए कृष्णानगर स्थित ब्राह्मण परिवार के उत्तम लान कार्यालय पर किया प्रसाद वितरण कार्यक्रम*
*कोविड-19 का पालन करते हुए ब्राह्मण परिवार द्वारा कार्यालय से लगातार गरीब परिवारों को वितरित कराया जा रहा है भोजन व अन्य साम्रगी*
*ए,के,दुबे ।*
लखनऊ । राजधानी मे आज ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के पावन अवसर पर ब्राह्मण परिवार (कृष्णा नगर) के द्वारा रामभक्त हनुमान जी का पूजन अर्चन और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । इसके उपरान्त ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी के उपस्थिति में सचिव रामकेवल मिश्र , सत्य स्वरूप अग्निहोत्री, सुशील शुक्ला , कृपा शंकर दुबे (जय मातादी), प्रचारक योगेश दुबे के सहयोग से ब्राह्मण परिवार कार्यालय उत्तम लान कृष्णानगर लखनऊ के मुख्य द्वार पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण परिवार कार्यालय के सचिव शिवाकांत तिवारी , संगठन मंत्री अरविन्द कुमार मिश्र , सरोजनीनगर विधानसभा की अध्यक्ष रंजना मिश्रा , उत्तम मिश्र, सरिता शुक्ला, सत्यम पाण्डेय और ब्राह्मण परिवार युवा प्रकोष्ठ के सदस्यगण भी उपस्थित रहे । सभी श्री परशुरामरामभक्तो ने हनुमान जी से प्रार्थना किया कि कोरोना महामारी से जन मानस का स्वास्थ अतिशीघ्र उत्तम हो और कोरोना महामारी से सभी को जल्द राहत मिले ।































Comments