ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने विश्व ब्राह्मण दिवस मनाए जाने को लेकर दिया बयान
जनपत की खबर Jun 02, 2021 at 09:40 PM , 2270*ब्राह्मण संगठनों द्वारा विश्व ब्राह्मण दिवस 1 जून को मनाने को लेकर ब्राहम्णों ने बनायी सहमति*
*ब्राहम्ण समाज के सभी संगठन आपस में पहले मिलकर तय करें कि कब मनाया जाए विश्व ब्राह्मण दिवस*
*ब्राह्मण समाज के नेता उमेश द्विवेदी ने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस 1 जून को मनाने की बजाए परशुराम जयंती को ही क्यों ना मनाया जाए विश्व ब्राह्मण दिवस*
*ए,के दुबे*
लखनऊ । ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बीजेपी नेता उमेश द्विवेदी ने बताया कि 1जून को बहुत सारे मैसेज विश्व ब्राह्मण दिवस मनाने के लिए आ रहे है लेकिन जिसका कोई प्रामाणिक आधार अभी तक मौजूद नही है वही ब्राह्मण समाज के कई संगठनो की अपील है कि जो गूगल में पड़ी है कि एक जून चाणक्य जयन्ती को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाए । वही कई दूसरे संगठनो का विचार है कि 28 मई ब्रह्मम्ण समाज के स्थापना दिवस को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाएं जाये। अब प्रश्न यह उठता है यदि हमें यह तय करना है कि विश्व ब्राह्मण दिवस कब मनाएं तो इसके लिए आवश्यक है कि इसका कोई प्रमाण हमारे धर्म ग्रंथों में मिले अथवा ब्राह्मण समाज के सभी प्रमुख संगठन मिलकर तय करें कि ब्राहम्ण दिवस कब मनाया जाये। क्योंकि भारत के इतिहास में बहुत सारे अपने समाज के महान व्यक्ति हुए हैं जिन्होंने ब्राह्मण समाज के गौरवशाली इतिहास में वृद्धि की है इस दिशा में भगवान परशुराम जी का नाम अग्रणी है इसलिए यदि विश्व ब्राह्मण दिवस तय ही करना हो तो भगवान परशुराम जी की जयन्ती को ही क्यों न विश्व ब्राहम्ण दिवस रखा जाये ।































Comments