अनजान महिला से अश्लील बातें करना युवक को पड़ा भारी

अन्य खबरे , 283

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना पुलिस ने महिला से फोन पर अश्लील बात करने वाले एक वांछित अपराधी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मुजफ्फरपुर बिहार के थाना सरैया के गांव राजा रामपुर का रहने वाला विपिन पटेल है। गुरुवार को उसे थाना सेक्टर 49 के एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।


उन्होंने बताया कि एक पुलिस महिला ने बीते 25 मई को बिसरख थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विपिन पटेल फोन पर अश्लील बातें करके उसे परेशान कर रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top