ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग,

अन्य खबरे , 229

 नोएडा ।
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की जान बाल-बाल बची। दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर बाइपास पर सिकन्दराबाद की तरफ जा रहे बाइक सवारों की ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक सड़क पर गिरने से दोनों सवार घायल हो गये। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही की दोनों सवार उस वक्त दूर थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के प्रताप विहार निवासी नरेश कुमार अपने बेटे बादल के साथ बाइक पर सवार होकर सिकन्दराबाद जा रहे थे। वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाइपास पर पहुचें, तभी एक ट्रक से उनके बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गये। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। उधर रोड पर गिरते ही बाइक अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों आग की लपटों से बाल-बाल बचे। बाइक में आग की लपटें व घायलों को देख सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालक रूक गये। 

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मोबाइल के जरिए घटना की सूचना परिजनों को दी गई।  नगर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि गिरने से अचानक बाइक में आग लग गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों घायलो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related Articles

Comments

Back to Top