बहू के आरोपों से आहत सास-ससुर ने दी जान

अन्य खबरे , 271

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में पुत्रवधू से प्रताड़ित होने पर सास-ससुर ने आत्महत्या कर ली। प्रकरण दो हफ्ते पहले का है। बुधवार को मृतक दंपति के बेटे ने इस मामले में पत्नी, ममेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बढ़पुरा गांव के रहने वाले रविंद्र भाटी गुरुग्राम में नौकरी करते थे। दो वर्ष पहले उन्होंने हरियाणा में अपने बड़े बेटे की शादी की थी। 


आरोप है कि पुत्रवधू पिछले कई महीनें से सास-ससुर को प्रताड़ित कर रही थी। जिससे तनाव में आकर रविंद्र और उनकी पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। अब बेटे ने दादरी कोतवाली में पत्नी और ममेरे भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ग्रेटर नोएडा नितिन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है पुत्रवुध भी संगीन आरोप लगा रही है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

*पुत्रवधू ने लगाए थे गंभीर आरोप*

मृतक रविंद्र के घर पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुत्रवधु ने रविंद्र पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि महिला को पहले नशे की गोली खिलाई गई। उसके बाद उसके साथ रेप किया गया था। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

*अवैध हथियार रखने के आरोप में दो गिरफ्तार*


ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध हथियार रखने के आरोप में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि गुरुवार को अवैध हथियार रखने वाले अरुण पुत्र सुग्रीव निवासी सरकारी स्कूल के पास चिपियाना बुजुर्ग और गोविन्द पुत्र मदन निवासी डूंडाहेडा एसएसटी स्कूल के पास थाना विजयनगर गाजियाबाद को शनि मंदिर के पास सरस्वती कुंज से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top