यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आला अधिकरी मौके पर पहुंचे

जनपत की खबर , 285

लखनऊ।

यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरूवार की दोपहर को जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूर एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरी थी। जो अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कुछ खराबी के कारण ग्लाइडर विमान की यमुना एक्सप्रेसवे पर ही इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी है। विमान में बैठा पायलट सुरक्षित है। 

पुलिस ने बताया कि यह मामला मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र का है। जहां पर गुरुवार की दोपहर के समय एक ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई है। पुलिस ने बताया कि इस विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूरी पर हुई। दोनों पायलट सुरक्षित है।

Related Articles

Comments

Back to Top