एक बार फिर से दुनियाभर के देशों के रडार में आया चीन
हेडलाइंस May 24, 2021 at 11:25 AM , 536नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना ने कहर बरसाया है. शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां कोरोना के कारण लोगों की जान ना गई हो. 2 सालों बाद भी कोरोना की शुरूआत आज भी एक रहस्य बना हुआ है. कई बार कोरोना के लिए वैज्ञानिकों ने चीन को ही जिम्मेवार ठहराया है. लेकिन हमेशा से ही चीन ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है. इन सबके बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक अजीब बात सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान एक बार फिर से चीन की ओर ला दिया है. जानकारी के अनुसार अमेरिका के एक ख़ुफ़िया रिपोर्ट कहा गया है कि विश्व में कोरोना की जानकारी आने के 1 महीने पहले वुहान लैब में काम करने वाले एक के बाद एक कई लोग बीमार पड़ गये थे अमेरिका की इस खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर में कोरोना के फैलने के 1 महीने पहले चीन में स्थित वुहान लैब के तीन शोधकर्ता इस दौरान बीमार पड़ गए थे. अमेरिका एक अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की मानें तो वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरॉलजी के तीन शोधकर्ता नवंबर 2019 में अचानक बीमार पड़ गये थे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया गया था. इस ख़ुफ़िया रिपोर्ट में वुहान लैब के एक के बाद एक कई शोधकर्ताओं की बीमार पड़ने की खबर की पुष्टि की गई है.अमेरिका ने कई बार कहा है कि कोरोना की उत्पत्ति के पीछे का कारण कहीं ना कहीं चीन ही है. अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो कोरोना को चीनी वायरस बता दिया था. इसके साथ ही कई देश कोरोना के फैलने की पीछे चीन की मंशा को कारण बता चुके हैं. लेकिन हर बार चीन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. लेकिन अब इस खुफिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद से एक बार फिर से लोगों का ध्यान चीन पर है. हालांकि कोरोना की उत्पत्ति पर काम कर रही डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अब तक इस बारे में पर्याप्त प3माष नहीं मिला है कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से दुनिया भर में फैला.






























Comments