अब पहलवान सुशील कुमार की भी नौकरी खतरे में

हेडलाइंस , 568

नई दिल्ली। देश को ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारतीय पहलवान सुशील कुमार आखिरकार हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं. गिरफ्तारी के साथ ही ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार की परेशानी और बढ़ गई है. अब उनकी नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली सरकार ने उनकी नियुक्ति को बढ़ाने की सुशील कुमार की मांग को खारिज करते हुए दिया है वहीं सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच करेगी. सुशील कुमार को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. फरार होने के बाद उन पर 1 लाख रुपए का ईनाम भी रखा गया था. इन सब के बीच सुशील कुमार अब एक और नई मुसीबत में पड़ गए है.छत्रसाल स्टेडियम में 23 साल के पहलवान की मौत के आरोप में  गिरफ्तार हुए पहलवान सुशील कुमार की भी नौकरी खतरे में पड़ गई है. दिल्ली सरकार ने उनकी नियुक्ति को बढ़ाने की सुशील कुमार की मांग को खारिज करते हुए दिया है. दिल्ली सरकार ने उनके आवेदन को खारिज करके उत्तर रेलवे विभाग को भेज दिया है. सुशील कुमार 2015 से यहां कार्यरत थे. उनके इस कार्यकाल को पहले 2020 तक बढ़ाया गया था, लेकिन सुशील कुमार इसे 2021 तक बढ़वाना चाह रहे थे. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने सुशील कुमार के खिलाफ दर्ज की गई FIR अटैच करके एक फाइल भेजी थी, जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया है.

Related Articles

Comments

Back to Top