पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक और महिलाओं को पीटा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अन्य खबरे , 261

ग्रेटर नोएडा ।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित फलैदा गांव में सोमवार रात कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला कर दिया है। हमले में पीड़ित और उसके घर की महिलाएं घायल हो गई है। इस मामले में पीड़ित ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी फरार है। लेकिन जल्द ही पुलिस उनको हिरासत में लेगी।

पुलिस के मुताबिक फलैदा गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह गांव में अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। घर में काफी महिलाएं भी है। संदीप ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि सोमवार की देर रात को गांव निवासी धीरज, गौरव, गुल्लू और तीन अन्य लोग लाठी-डंडे औा रिवाल्वर लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने संदीप और घर में मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौज और मारपीट की है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस बात पर लोगों पक्षों का विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top