पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की मौत पर यूपी सरकार का निर्देश
हेडलाइंस May 20, 2021 at 01:28 PM , 278लखनऊ।
राज्य सरकार की संवेदनाएं प्रत्येक कर्मचारी और उसके परिजनों के साथ-सीएम योगी
चुनाव ड्यूटी में जिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रोजगार सेवकों, पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई वह बहुत दुखद-सीएम योगी
इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइन पुरानी, तब कोरोना नहीं था-सीएम योगी
इस संबंध में नए सिरे से सहानुभूति पूर्वक विचार करने की आवश्यकता-सीएम योगी
राज्य सरकार राज्य चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कंपनसेशन और नौकरी देने का कार्य करती है-सीएम योगी
वर्तमान परिस्थितियों के परिपेक्ष में चुनाव आयोग से आख्या प्राप्त की जाए-सीएम योगी
मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज यूपी राज्य निर्वाचन आयोग से गाइडलाइन संशोधन का अनुरोध करें-सीएम योगी
ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को एक निश्चित समय सीमा में संक्रमण होने, निधन होने की स्थिति में भी सम्मिलित करने पर विचार हो-सीएम योगी
यूपी सरकार अपने सभी कर्मचारियों का आवश्यक सुविधाएं देने के लिए तत्पर-सीएम योगी
कर्मचारियों के परिवार को समुचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए चुनाव आयोग से विचार विमर्श कर आवश्यक सूचना देने का अनुरोध किया जाए-सीएम योगी
सरकारी कर्मियों की कोविड से मृत्यु होने पर विभाग के संवेदनशीलता और सहानुभूति पूर्वक मदद करने के निर्देश
अनुग्रह राशि का भुगतान और मृतक आश्रित को नौकरी को लेकर निर्देश जारी
मुख्य सचिव जारी करेंगे अनुग्रह राशि और मृतक आश्रित के सेवायोजन को लेकर आदेश































Comments