नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च
जनपत की खबर May 09, 2020 at 07:55 PM , 531Banwarilal Kushwah
शिकोहाबाद । प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही लोगों को घरों में ही रहने की बात कही जा रही है । शनिवार शाम 7 बजे एसडीएम नरेन्द्र सिंह व सीओ इंदुप्रभा सिंह के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा को शिकोहाबाद नगर में सड़कों पर फ्लैग मार्च किया गया । तहसील तिराहा से फुट मार्च का शुभारंभ किया गया जो दोनों बाजारों से होता हुआ निकला । इस दौरान अधिकारियों द्वारा नगर के वाशिंदों से द्वारा घरों में ही रहने तथा लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करने की बात कही गई फ्लैग मार्च के दौरान लोगों ने कोरोना योद्वाओं का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि फुट मार्च के द्वारा वह यह संदेश देना चाह रहे है कि यदि कोई भी लॉक डाउन का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । वही लोगों ने स्वागत के दौरान कहा कि कोरोना महामारी में पुलिस के जवान 24 घंटे खतरे की जगह पर खडे होकर डयूटी कर रहे हैं। वह अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगो को खतरे से बचाने में जुटे हुए हैं। ऐसे कोरोना योद्घाओं के कारण ही भारत में महामारी विकराल रूप नही ले सकी है। ऐसे में हम सभी को कोरोना योद्वाओं का उत्साह बर्धन करते रहना चाहिए।






_page-0001.jpg)
























Comments