रविवार को चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे हजारों मजदूर

हेडलाइंस , 423

लखनऊ। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हजारों मजदूर रविवार को चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन पर मजदूरों के लिए पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। श्रमिकों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी की गई है।
श्रमिकों को स्टेशन से दूसरे जनपदों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। सभी बसों को सैनेटाइज किया गया है। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।
कल गुजरात के भावनगर से पहुंची ट्रेन में मजदूर कन्हैया लाल की मौत होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। बीती रात अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं जायजा लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top