मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की शिष्टाचार भेंट, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

जनपत की खबर , 134

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में संपन्न हुई, जिसमें आपसी संवाद और विचार-विमर्श पर विशेष जोर रहा।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिन्हें राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट माना जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top