दिल्ली - HM अमित शाह से CM योगी ने मुलाक़ात की !!

जनपत की खबर , 149

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई।

हालांकि, बैठक के एजेंडे या चर्चा के विषयों की आधिकारिक जानकारी तत्काल सार्वजनिक नहीं की गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच समय-समय पर विभिन्न विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बैठकें होती रही हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top