रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन, एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

जनपत की खबर , 22

लखनऊ। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खड़कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का अभिनंदन किया।
रक्षा मंत्री के लखनऊ आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्वागत के बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Comments

Back to Top