यूपी में अब वाहनों की आरसी "स्मार्ट कार्ड और QR कोड के साथ होगी जारी

जनपत की खबर , 45

परिवहन विभाग में 1 अगस्त से पेपर आरसी की जगह स्मार्ट कार्ड आरसी क्यू आर कोड एवं चिप के साथ किए जाएंगे जारी: दयाशंकर सिंह 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में अब वाहनों की "स्मार्ट कार्ड आरसी चिप और QR कोड के साथ जारी की जाएगी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अभी तक की व्यवस्थानुसार  उत्तर प्रदेश में  'पेपर आरसी' जारी किया जा रहा था, लेकिन  पेपर आर सी के स्थान पर 'स्मार्ट कार्ड आरसी चिप के साथ' लागू किया गया है।
आवेदक द्वारा "स्मार्ट कार्ड आरसी चिप और QR कोड के साथ' प्राप्त करने हेतु संबंधित पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया जायेगा तथा भारत सरकार द्वारा समय-समय निर्धारित न्यूनतम शुल्क जमा किया जायेगा। UPLC द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से 10 दिवस के अंदर बिडिंग की कार्यवाही की जाएगी इस हेतु सर्वोत्तम वेण्डर का चयन कर योजना का ट्रायल कराते हुए 15 दिवस में यह कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।
संबंधित उपकरण आदि 25 जुलाई, 2026 तक लगा लिये जायेंगे, ताकि 1 अगस्त, 2026 से योजना सुचारू रूप से क्रियान्वित करायी जा सके

Related Articles

Comments

Back to Top