अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 8 लोगों पर FIR दर्ज; टिन्नू यादव समेत कई नामजद
जनपत की खबर Jun 25, 2026 at 08:50 PM , 24अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे में कथित अनियमितता व चोरी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
एफआईआर में जिन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, उनमें—
रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू
अनुकल्प मिश्र
अविनाश शुक्ला
करुणेश पांडेय
मनीष यादव
लवकुश मिश्र
रमा शंकर मिश्र
सुभाष श्रीवास्तव
शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की गई। आरोप है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती और प्रबंधन से जुड़े कार्यों के दौरान गड़बड़ी की गई। हालांकि मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा
जांच एजेंसियों ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों को जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
**(नोट: सभी आरोप जांच के अधीन हैं, आरोप सिद्ध होना अभी बाकी है।)**































Comments