*नरसिंहानंद के खिलाफ फूटा गुस्सा, जामा मस्जिद चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन*

अन्य खबरे , 467

*सपा विधायक के लगे नारे तो लोग हुए किनारे*

*एआईएमआईएम सहित कई संगठनों ने दिया ज्ञापन*


मुरादाबाद:मुरादाबाद के तारीखी चौराहा जामा मस्जिद चौराहा पर कई संगठनों ने डासना के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन किया और काले झंडे लहराते हुए सरकार से उसको तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। नरसिंहानंद ने एक सभा में मोहसिन ए इंसानियत सरवरे कोनैन मुहम्मद सल्लललाहो अलैहि वसल्लम की शाने मुकद्दस में अपमान जनक और बेतुकी बेबुनियाद बातें बोली थी जिससे ना सिर्फ दुनिया के मुसलमानो की भावनाएं आहत हुई बल्कि तमाम इंसानियत परस्त इंसानों, मुख्तलिफ मजहबी रहनुमाओं की भावनाओ को ठेस पहुंची। नरसिंहानंद का यह कृत्य भारतीय संविधान के भी खिलाफ है इससे आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा है उसका यह नफरत फ़ैलाने वाला कृत्य देश के विभिन्न संप्रदायों के बीच दंगा कराने का प्रयास है  लेकिन मुकदमे दर्ज हों और विरोध प्रदर्शन होने के बाद भी वह खुले आम घूम रहा है   इन्ही सब बातों को लेकर आज प्रदर्शन हुआ और उसकी गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में जहां बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी व जामा मस्जिद वेलफेयर सोसाइटी के लोगों के बीच सपा विधायक हाजी इकराम  कुरेशी नजर आए वहीं एनआरसी व सीएए के खिलाफ धरना लगाने वाले नेतागण एमआईएमआईएम के बैनर तले जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आए प्रदर्शन के दौरान विधायक हाजी इकराम कुरेशी के किसी समर्थक ने उनका नारा लगाया तो लोग उनसे किनारा करते दिखे और विधायक कुछ ही देर बाद ज्ञापन देकर चले गए। प्रदर्शन के कार्यक्रम की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस रात में ही हरकत में आ गई थी और प्रशासन ने शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की थी। प्रदर्शन शांतिपूर्वक निपटने पर प्रशासन ने राहत महसूस की। ज्ञापन में नरसिंहानंद को तत्काल कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करने और महामहिम राष्ट्रपति से ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की है। प्रदर्शन में चांद खान धरना,शाकिर हुसैन धरना,साहिल शमशी धरना,आसिफ चौधरी धरना,बब्बन अब्बासी धरना, अंबर नावेद धरना,असलम खान धरना,मोहसिन खान धरना,हाफिज इरफान अंसारी धरना,आरिफ हुसैन धरना व मिर्जा मोहसिन आलम बैग शामिल थे। इसके अलावा सलीम बाबरी,निजाम पम्मा,सलीम भांजे आदि के साथ सपा विधायक हाजी इकराम कुरेशी आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top