*कोरोना से बचाव के दृष्टिगत एकीकृत कोविड कमाण्ड सेन्टर चालू, डीएम ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी*
अन्य खबरे Apr 10, 2021 at 05:24 PM , 418गोण्डा*।
10.04.2021
*कोविड हेल्पलाइन नम्बर जारी, 05262-230125 या 230185 पर काॅल कर ले सकते हैं मदद-डीएम*
जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने प्रभावी अंकुश लगाने व संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके सम्पर्क में आये लोगों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी गम्भीरता के साथ सम्पादित कराये जाने के लिए कलेक्ट्रेट में तत्काल प्रभाव से इन्ट्रीगेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर को सक्रिय करते हुए मजिस्ट्रेट्स तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तैनाती कर दी है तथा कोविड हेल्प लाइन 05262-230125, 230185 जारी करते हुए जनसामान्य के लिए चालू करा दिया है।
जिलाधिकारी श्री शाही ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जिससे बचाव व लोगों का जागरूक होना नितान्त आवश्यक है। कोविड कन्ट्रोल के लिए कमाण्ड सेन्टर में अपर उपजिलाधिकारी महेन्द सिंह सहित हसन इफ्तेखार, महामारी विशेषज्ञ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 संदीप तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, आयुष्मान भारत योजना, डा0 देवराज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला सर्विलांस अधिकारी एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कमाण्ड सेन्टर में प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्थापित कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में उपस्थित रहकर जिला चिकित्सालय तथा जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से सूचनायें प्राप्त कर इन्हें नियमित रूप से पोर्टल पर फीड करेंगे तथा अपने पूरी टीम के साथ प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में उपस्थित रहकर सूचनाओं के संकलन तथा डाटा फीडिंग कार्य में महामारी विशेषज्ञ का सहयोग करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा समस्त अधीक्षक गण यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में लगाई गई टीमों द्वारा अपना कार्य पूरे मनोयोग एवं निष्ठा के साथ किया जाय तथा प्रत्येक मरीज के न्यूनतम 10 कान्टैक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से करते हुए उनकी जाॅच करायी जाय। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही को अत्यन्त गम्भीरता से लिया जायेगा। इसके अलावा डीएम ने महेन्द्र कुमार अपर उपजिलाधिकारी प्रथम/प्रभारी अधिकारी एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर को निर्देश दिए हैं कि डाटा संकलन तथा इसके पोर्टल पर फीडिंग कार्य में लगायी गयी टीमों के कार्यो का पर्यवेक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिदिन समय से डाटा का संकलन व फीडिंग सुनिश्चित की जाय और इस कार्य में यदि किसी कार्मिक द्वारा लापरवाही पायी जाती है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने नोडल अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं िकवे आपदा के नोडल अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सूचनाएं उन्हें रोजाना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आगाह किया है कि सौंपे गये दायित्वों के निर्वहन में यदि किसी प्रकार शिथिलता अथवा लापरवाही पायी जाती है तथा सूचनाओं का संकलन/सम्प्रेषण समय से नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरूद्ध महामारी अधिनियम-1897 के प्राविधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।



























Comments