स्वतंत्र देव सिंह कल अमरोहा, गाजियाबाद, हाथरस व आगरा में प्रवास पर

अन्य खबरे , 445

प्रवास कार्यक्रम - श्री स्वतंत्र देव सिंह 
लखनऊ 08 अप्रैल 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी कल 09 अप्रैल को अमरोहा, गाजियाबाद, हाथरस व आगरा में प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह झनकपुरी फार्म हाउस अमरोहा में सुबह 10 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा सुबह 10ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर मंत्रणा करेंगे। वहीं भाजपा कार्यालय नेहरूनगर गाजियाबाद में दोपहर 2 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा दोपहर 2ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। 
श्री सिंह भाजपा कार्यालय हाथरस में सायं 5ः30 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक तथा सायं 6 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में चर्चा करेंगे। जबकि भाजपा कार्यालय आगरा में रात्रि 9 बजे पंचायत जिला चुनाव संचालन समिति बैठक तथा रात्रि 9ः30 बजे वार्ड प्रभारियों की बैठक में विजय का मंत्र सौंपेगें।

Related Articles

Comments

Back to Top