राजभवन में सजी प्रादेशिक फल-शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026, 8 फरवरी तक जनभवन फूलों से रहेगा गुलज़ार
जनपत की खबर Feb 07, 2026 at 09:12 AM , 109लखनऊ।
प्रदेश के जनभवन (राजभवन) परिसर में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 का भव्य आयोजन किया गया है, जो 8 फरवरी 2026 तक आमजन के लिए खुला रहेगा। यह आकर्षक एवं कलात्मक प्रदर्शनी प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक निरंतर देखी जा सकेगी।
उद्यान विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे पुष्पों, उन्नत किस्म की शाकभाजियों और मौसमी फलों की सजीव प्रस्तुति की गई है। पूरा जनभवन प्रांगण फूलों की सुगंध और हरियाली से गुलज़ार नजर आ रहा है, जो दर्शकों को प्रकृति के निकट ले जाने का अनुभव कराता है।
यह प्रदर्शनी न केवल सौंदर्य और हरियाली का संदेश देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ाती है।
उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों, प्रकृति प्रेमियों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने और इसका भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों, बागवानों और आमजन को नई तकनीकों व उन्नत प्रजातियों की जानकारी मिलती है, जिससे कृषि एवं उद्यान क्षेत्र को नई दिशा मिलती है।































Comments