हरिद्वार में आध्यात्मिक आयोजन: सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित चार राज्यों के शीर्ष नेता स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की विग्रह मूर्ति स्थापना में होंगे शामिल

जनपत की खबर , 88

लखनऊ/हरिद्वार। देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में हरिद्वार में एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 06 फरवरी 2026 को स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की श्री विग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में सहभागिता करेंगे।
यह भव्य कार्यक्रम सप्त ऋषि आश्रम मैदान, सप्त सरोवर रोड, हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान को समर्पित यह समारोह भारतीय सनातन परंपरा, साधना और राष्ट्रभावना के संगम का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला माना जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top