यूपी में मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट: दावा-आपत्ति की समयसीमा बढ़ी, 6 मार्च तक भर सकेंगे फॉर्म, 3.26 करोड़ नामों में मिली विसंगति

जनपत की खबर , 112

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में मतदाता सूची से जुड़े दावा और आपत्तियों की समयसीमा बढ़ा दी गई है। अब मतदाता 6 मार्च 2026 तक फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भर सकेंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार 7 जनवरी से 4 फरवरी के बीच
फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने) के 37.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए,
जबकि फॉर्म-7 (नाम हटाने) के 82,684 आवेदन आए हैं।
पिछली मतदाता सूची में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां पाई गईं, जिनमें से 2.37 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए।
अब तक 30.30 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जो कुल मामलों का लगभग 9.2 प्रतिशत है।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी दावे-आपत्तियों का निपटारा 27 मार्च 2026 तक कर लिया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।

Related Articles

Comments

Back to Top