*दिनदहाड़े हत्या… आरोपी खुलेआम घर पहुँचा, पुलिस बोली– “न्यायालय जाओ*

अन्य खबरे , 102

*दोस्तपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह का बेतुका बयान*

साल भर पूर्व दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर में दिन दहाड़े अंडा व्योसाई सन्तराम अग्रहरि को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी । हत्या के बाद पीड़ित परिवार शव का अंतिम संस्कार करने से मना किया तो प्रशासन के होश उड़ गये । क्षेत्रीय विधायक के समझाने के बाद पीड़ित परिवार शव का अंतिम संस्कार किया । घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं अमेठी जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (मसाला वाले) पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुँचे । जहाँ कैबिनेट मंत्री नन्दी ने कहा प्रदेश में बाबा की सरकार है । इस चौराहे पर अपराध करोगे तो अगले चौराहे पर पुलिस छोड़ेगी नही । हम आरोपियों के घर की ईंट से ईंट बजा देगे । लेकिन सालभर बीत गया , मंत्री जी के किये वादे फेल हो गये । आज तक पुलिस मुख्य आरोपी अर्जुन पटेल व प्रदीप वर्मा को पकडने की कौन कहे उसको ढूढं नही पाई । 
चौंकाने वाली बात यह है कि
गुरुवार को हत्यारोपी प्रदीप वर्मा खुलेआम अपने घर पहुँचा । जिसकी सूचना मृतक सन्तराम अग्रहरि के पुत्र सचिन अग्रहरि ने दोस्तपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह को फोन पर दिया तो , थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने पीड़ित परिवार को ऐसा बेतुका बयान *न्यायालय में पैरवी करके आदेश कराओ, चार्जशीट दाखिल है तभी गिरफ्तारी होगी* जो सीधा तीर की तरह कलेजे को फाड़ती हुई निकल गई । जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

❓ सवाल यह है—

*क्या आरोपी की गिरफ्तारी अब अदालत के आदेश पर ही होगी?*

*क्या पीड़ित परिवार करे पुलिस का काम करेगा?*

*जब आरोपी सामने है, तो पुलिस के हाथ क्यों बंधे हैं?*

 पीड़ित परिवार न्याय की आस में भटक रहा है, और आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं । यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे सिस्टम की जवाब देही का सवाल खड़ा है । 

*फिरहाल हम सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की पुष्टि नही कर सकते*

Related Articles

Comments

Back to Top