*यूपी में 5.95 लाख मी. टन यूरिया, 3.9 लाख मी. टन डीएपी उपलब्ध*

जनपत की खबर , 168

*- योगी सरकार ने जारी किये शुक्रवार तक की फर्टिलाइजर उपलब्धता के आंकड़े* 

 

*- 3.01 लाख मीट्रिक टन एनपीके खाद भी प्रदेश के किसानों के लिए है मौजूद* 

 

*- यूरिया का वास्तविक मूल्य 2174 रुपये प्रति बैग, सब्सिडी के चलते किसानों को 266.50 रुपये में हो रहा उपलब्ध*

 

*- समय से खाद, बीज और सिंचाई सुविधाओं के कारण प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन पहुंचा*

 

*- पिछले साल की तुलना में इस बार रबी क्षेत्रफल में 4 लाख हेक्टेयर की वृद्धि का लक्ष्य*

 

*लखनऊ, 22 अगस्त।* योगी सरकार के प्रयासों ने प्रदेश के अन्नदाताओं को राहत दी है। सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में कहीं भी खाद-उर्वरकों की कमी नहीं है। सभी मंडलों में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार द्वारा समय-समय पर मॉनीटरिंग करने से खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी हुई है। कृषि विभाग ने शुक्रवार को मंडलवार खाद की उपलब्धता के ताजा आंकड़े जारी किए हैं।

 

*प्रदेश में खाद की स्थिति*

कृषि विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुल 5.95 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 3.91 लाख मीट्रिक टन डीएपी (डाय अमोनियम फॉस्फेट) और 3.01 लाख मीट्रिक टन एनपीके (नाइट्रोजन फास्फोरस पोटेशियम) की उपलब्धता है। इसका अर्थ है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों के लिए खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और खाद की उपलब्धता व वितरण पर कड़ी नजर रख रही है।

 

*किसानों को मिल रहा सब्सिडी का लाभ*

बता दें कि योगी सरकार किसानों के हित में लगातार कदम उठा रही है। यूरिया का वास्तविक मूल्य 2,174 रुपये प्रति बैग है, लेकिन सब्सिडी के चलते यह किसानों को मात्र 266.50 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। समय से खाद, बीज और सिंचाई सुविधाओं की वजह से प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है। कृषि क्षेत्र से जुड़ा जीएसवीए, जो सपा शासन के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये था, अब बढ़कर 7 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 

 

*खाद की कालाबाजारी करने वालों पर हो रही लगातार कार्रवाई*

योगी सरकार ने प्रदेश में खाद की उपलब्धता को लेकर विशेष सावधानी बरती है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को समय से यूरिया, डीएपी और एनपीके मिल सके। सीमावर्ती जिलों में तस्करी रोकने के लिए कड़ी चौकसी बढ़ा दी गई है और जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई भी जारी है। इसका असर यह हुआ है कि मंडलवार खाद की उपलब्धता संतुलित है और किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा। 

 

*मंडलवार यूरिया उपलब्धता (22 अगस्त तक)*

 

*मंडल*   -     *उपलब्धता (मीट्रिक टन)*

सहारनपुर   -     16567

मेरठ           -     37574

आगरा   -     45435

अलीगढ़   -     31455

बरेली   -     42541

मुरादाबाद   -     51035

कानपुर   -     48609

प्रयागराज -      49983

झांसी          -      27528

चित्रकूट -       24204

वाराणसी -       43844

मीरजापुर -       14225

आजमगढ़ -       35354

गोरखपुर -       32880

बस्ती         -      15343

गोंडा         -      16729

लखनऊ -      38396

अयोध्या -      24285

*कुल         -       *595987*

 

*मंडलवार डीएपी उपलब्धता (22 अगस्त तक)*

 

*मंडल* -        *उपलब्धता (मीट्रिक टन)*

सहारनपुर -        6888

मेरठ         -       16717

आगरा -       31360

अलीगढ़ -       20850

बरेली -       20326

मुरादाबाद -       17985

कानपुर -       41489

प्रयागराज -       21189

झांसी         -       25684

चित्रकूट -       10638

वाराणसी -       26805

मीरजापुर -       7175

आजमगढ़ -       24002

गोरखपुर -       25828

बस्ती         -      10272

गोंडा         -      19926

लखनऊ -      37184

अयोध्या -      27349

*कुल*        -      *391669*

 

*मंडलवार एनपीके उपलब्धता (22 अगस्त तक)*

 

*मंडल* -      *उपलब्धता (मीट्रिक टन)*

सहारनपुर -      3065

मेरठ         -      8541

आगरा -      21174

अलीगढ़ -      15853

बरेली -       27989

मुरादाबाद -      29574

कानपुर -      32322

प्रयागराज -      25067

झांसी         -      16312

चित्रकूट -      3746

वाराणसी -     15166

मीरजापुर -      3804

आजमगढ़ -      8970

गोरखपुर -      15604

बस्ती         -      4544

गोंडा         -      8959

लखनऊ -      36385

अयोध्या -      24266

*कुल*        -     *301342*

Related Articles

Comments

Back to Top