*रोहाना चौकी क्षेत्र के ग्राम जठनगला व दीदाहेड़ी में गणमान्य लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्यौहार होली व चुनाव को लेकर शांति समिति की मीटिंग ली तथा विचारों को किया साझा*

अन्य खबरे , 430

*शहर कोतवाली पुलिस सदैव  क्षेत्रवासियों के लिए हर प्रकार से है तत्पर एवं आतुर*

मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ने वाली रोहाना चौकी क्षेत्र के ग्राम जठनगला व दीदाहेड़ी में गणमान्य लोगों के साथ पुलिस  अधिकारियों ने आगामी त्यौहार होली व चुनाव को लेकर शांति समिति की मीटिंग ली तथा विचारों को साझा किया इसमें बोलते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने कहा कि सभी संभ्रांत जिम्मेदार व्यक्तियों का दायित्व बनता है कि वह मजबूती के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए प्रयास करें ऐसे सामूहिक प्रयास सदैव सफल एवं कारगर रहते हैं हर मौके पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें पुलिस सदैव आपके लिए सेवा भाव से तत्पर है।सी ओ सिटी कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस अपना काम मुस्तैदी के साथ कर रही है लेकिन नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि चुनाव हो या कोई त्यौहार वह भरपूर सहयोग करें और यह सहयोग समय-समय पर हमें मिलता भी रहता है जिसके हम आभारी भी हैं।शहर कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने कहा की आपके द्वारा दी गई छोटी से छोटी सूचना भी बड़ी मददगार साबित होगी और किसी के कहने पर वोट ना दें तथा अगर कोई आपके साथ जबर्दस्ती करता हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।ओर अवैध शराब बनाने वालो के बारे में जानकारी दें ओर किसी अवैध जगह से शराब ना लेकर पिये।

*तथा वही रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश शर्म ने सभी गणमान्य जिम्मेदार व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की आशा है कि आप सभी का सहयोग पुलिस को प्राप्त होता रहेगा शहर कोतवाली पुलिस सदैव सभी क्षेत्रवासियों के लिए हर प्रकार से तत्पर एवं आतुर हैं।*

Related Articles

Comments

Back to Top