श्रीनगर के लिए लखनऊ से सीधी फ्लाइट का संचालन, यात्रियों को नॉनस्टॉप सेवा का मिलेगा लाभ

जनपत की खबर , 283

सीसीएसआई एयरपोर्ट की 33वीं डेस्टिनेशन श्रीनगर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 30 मार्च से

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित लखनऊ-श्रीनगर उड़ान प्रतिदिन प्रस्थान करेगी और आगमन सोमवार से शनिवार को होगी

लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय (सीसीएसआई) एयरपोर्ट, जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है, जो वैश्विक रूप से विविधीकृत अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है, श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान के साथ अपने 33वें गंतव्य को 30 मार्च 2025 से जोड़ेगी। उड़ान का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। यह उड़ान श्रीनगर के लिए प्रतिदिन प्रस्थान करेगी और इसका आगमन लखनऊ में सोमवार से शनिवार को होगा। एयरलाइन इस मार्ग पर 186 सीटों वाले एयरबस ए 320 हवाई जहाज से संचालन करेगी।
यह नया मार्ग पूर्व के वेनिस के तौर पर पहचाने जाने वाले श्रीनगर की यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान सीसीएसआई एयरपोर्ट की उत्तर

Related Articles

Comments

Back to Top