भर्ती बच्चों से मिले उपमुख्यमंत्री, अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश

जनपत की खबर , 213

राजधानी के निर्वाण आश्रय केंद्र में निवासरत हैं यह बच्चे 

लखनऊ। राजधानी के निर्वाण आश्रय केंद्र में निवारसत बच्चों का हालचाल जानने के लिए गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अस्पताल प्रबंधन को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
निर्वाण आश्रय केंद्र में कई बच्चे निवासरत हैं। वहां उन्हें आश्रय एवं भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। कुछ बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने के चलते उन्हें लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को अस्पताल पहुंचे एवं उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल लिया। बच्चों से बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल प्रबंधन को बच्चों बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top