अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भागीदारी भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम
जनपत की खबर Mar 07, 2025 at 07:10 PM , 199कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं का होगा सम्मान
लखनऊ: 07 मार्च , 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य व राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में 08 मार्च, 2025 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे भागीदारी भवन, गोमती नगर में महिला दिवस 2025 का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में बाल विवाह के रोकथाम हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं के साथ महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग मे सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण तथा वन स्टॉप सेंटर हेतु वाहनों को फ्लैग ऑफ किया जाएगा।































Comments