राज्यपाल ने संत गुरू रविदास जयंती की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
जनपत की खबर Feb 11, 2025 at 08:48 PM , 170लखनऊ।
राजभवन : 11 फरवरी, 2025
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महान संत गुरू रविदास जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास का जीवन सत्य, समानता और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित था। उनका जीवन सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता है।
राज्यपाल जी ने कहा कि संत रविदास का उपदेश आज भी समाज में व्यापक प्रभाव डालता है और उनके विचार हमें समानता, भाईचारे और प्रेम की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों का पालन करके हम एक समृद्ध समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं।































Comments