जिला स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन
जनपत की खबर Feb 11, 2025 at 07:10 PM , 679लखनऊ। निपुण भारत के प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत जिलास्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को लखनऊ पायनियर मांटेसरी इण्टर कालेज विकास नगर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया प्रशिक्षित नोडल शिक्षक, एआरपी, नोडल शिक्षक संकुल व विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया गया। उत्सव में प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक उल्लेखनीय कार्य करने वाले आंगनबाड़ी, नोडल शिक्षक, सुपर वाइजर के साथ ही नोडल संकुल शिक्षक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम करके सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात कक्षा 1, कक्षा 2 के 24 निपुण बच्चों को नगद पुरस्कार 500 रूपये व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षक के तहत कक्षा एक, दो व तीन हेतु निर्धारित अधिगम लक्ष्यों एवं उनकों प्राप्त करने संबंधी प्रवधि आदि से मौजूद लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर तीन से आठ वर्ष के छोटे बच्चों सहित सभी बच्चों को उनकी आयु के अनुसार आंगनबाड़ी या विद्यालयों मं नामांकित कराने प्रतिदिन विद्यालय भेजने प्रगति संबंधी जानकारी लेने, गृह कार्य पूर्ण कराने संबंधी शपथ उपस्थिति सभी प्रतिभागियों व अभिभावकों को कराई गई। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

































Comments