PM मोदी का बयान -
जनपत की खबर Jan 31, 2025 at 12:12 PM , 251दिल्ली -
आज बजट सत्र की शुरुआत में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं,सदियों से हम ऐसे अवसरों पर मां लक्ष्मी को याद करते आ रहे हैं,मां लक्ष्मी हमें सफलता और बुद्धि प्रदान करती हैं,मैं महालक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे-PM
रिफॉर्म, परफ़ॉर्म और ट्रांस्फॉर्म,जब विकास की तेज गति हासिल करनी होती है, तो सबसे ज्यादा जोर रिफॉर्म पर होता है,राज्य और केंद्र सरकारों को मिलकर परफ़ॉर्म करना होता है और लोगों की भागीदारी से हम ट्रांस्फॉर्मेशन देख सकते है-PM
आपने देखा होगा, शायद 2014 से लेकर अब तक यह पहला संसद सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं देखी गई, जिसमें किसी विदेशी ताकत ने आग लगाने की कोशिश नहीं की,मैंने हर बजट सत्र से पहले यह देखा था और हमारे देश में कई लोग इन चिंगारियों को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते !!































Comments