पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा निर्धारित

जनपत की खबर , 316

लखनऊ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे बम्हरौली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से अरैल डीपीएस हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद वे निषादराज क्रूज़ के माध्यम से गंगा स्नान और पूजन के लिए गंगा नदी पर जाएंगे।

गंगा स्नान और पूजा के बाद, प्रधानमंत्री सेक्टर 6 में बनाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और वहां से नेत्र कुंभ कार्यक्रम के लिए जाएंगे। नेत्र कुंभ प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य कार्यक्रम है।

Related Articles

Comments

Back to Top