मंत्री दयाशंकर सिंह ने महाकुंभ में हुई भगदड़ के मामले में बयान दिया

अन्य खबरे , 230

बलिया

 

उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान के दिन लगभग 10 करोड़ लोगों की भीड़ थी, जिससे संभालना मुश्किल हो गया था।  भगदड़ के बारे में उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और इसमें कई लोग हताहत हुए हैं। 

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि दुखी परिवारों के साथ खड़े रहना चाहिए।  

दयाशंकर सिंह ने आगे कहा कि सरकार ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल था। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने स्थापित प्रणाली के द्वारा ही भगदड़ का मुकाबला किया और लोगों के सुरक्षित निकलने के लिए काम किया।

Related Articles

Comments

Back to Top