शिक्षक-छात्र अनुपात को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री का कोरा झूठ
राष्ट्रीय Dec 18, 2024 at 10:07 PM , 390लखनऊ।
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात मानकों के मुताबिक है। आवश्यकता पर ही नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल नई नियुक्तियां करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। जबकि नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों का भारी टोटा है। कहीं विद्यालय शिक्षा मित्रों के भरोसे है तो कहीं दूसरे स्कूलों के शिक्षक विभाग की नाकामी को छुपाने के लिये विद्यालय खोल कर संचालन कर रहे हैं . इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। कहीं कहीं तो अभिभावक ऐसे स्कूलों में अपने बच्चों का नामांकन कराने से भी कतरा रहे हैं जहां कक्षा आठ तक एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चल रहे हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री का ये कहना हर स्कूल में नामांकन के अनुसार शिक्षक अनुपात सही है यह एक कोरा झूठ है।





























Comments