*निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू:*

जनपत की खबर , 189

*06 दिसम्बर 2024 लखनऊ:*

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने राज्य के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान श्रम विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत, 18 से 60 वर्ष की आयु के वे श्रमिक, जो भवन और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े हैं, पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें 40 प्रकार की निर्माण गतिविधियां जैसे बेल्डिंग, राजमिस्त्री का कार्य, सड़क निर्माण, पुताई, प्लंबरिंग, और सुरक्षा उपकरणों की स्थापना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

पंजीकरण के लिए श्रमिकों को 90 दिन का नियोजन प्रमाण-पत्र या पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन तक निर्माण कार्य करने का स्वघोषणा-पत्र प्रस्तुत करना होगा। पंजीकरण होने के बाद श्रमिक, बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के पात्र होंगे।

जो श्रमिक पहले से पंजीकृत हैं लेकिन उनका नवीनीकरण अद्यतन नहीं हुआ है, वे भी इस अभियान के दौरान अपना नवीनीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in पर स्वयं या जन सेवा केंद्रों के माध्यम से की जा सकती है।
             -------'

Related Articles

Comments

Back to Top