एलटी ग्रेड एवं प्रवक्ता संवर्ग चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति और पदस्थापन की प्रक्रिया दिसंबर 2024 में शुरू होगी

जनपत की खबर , 174

लखनऊ 06 दिसम्बर 2024। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के विज्ञापन के तहत सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड (पुरुष/महिला) वर्ष 2018 एवं प्रवक्ता संवर्ग (पुरुष/महिला) वर्ष 2020 के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया दिसंबर 2024 में प्रारंभ की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों से एनआईसी द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालय में पदस्थापन हेतु पांच विकल्प लिए जाएंगे। इसके बाद शासनादेश में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन नियुक्ति एवं पदस्थापन की कार्यवाही संपन्न की जाएगी।

यह प्रक्रिया औपबन्धिक संस्तुति एवं अवशेष सूची से चयनित अभ्यर्थियों के लिए लागू होगी। नियुक्ति एवं पदस्थापन प्रक्रिया की विस्तृत तिथियों के संबंध में पृथक से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top