कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय व अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश*

अन्य खबरे , 362

गोण्डा-दिनांकः 18.03.2021

 

*दिनांक 19 से 24 मार्च, 2021 तक  जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन*

 

*19 मार्च को किया जाएगा विकास पुस्तिका का विमोचन*

           

                  प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक ऊर्जा विभाग श्री आलोक सिन्हा ने आज सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्तरप्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाल कार्यक्रमों तथा विभिन्न योजनाओं,परियोजनाओं (रिफॉर्म,परफॉर्म,टांसफॉर्म ) व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं तथा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके इसके लिए उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।  उन्होंने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में दिनांक 19 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी व सभी संबंधित अधिकारी अपने - अपने दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

                समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि 19 मार्च से 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे और नगर पालिका एवं नगर क्षेत्र के कार्यक्रमों हेतु सिटी मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी होंगी ।विधानसभा वार अपने तहसील क्षेत्र के संबंधित उप जिलाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे व निर्माण कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड नोडल अधिकारी होंगे।

      जिलाधिकारी ने बताया कि 19 मार्च को जिला पंचायत प्रांगण व सभागार में प्रदेश के माननीय अध्यक्ष, लैकफेड  श्री वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार कार्यक्रम जनपद के तहसील मुख्यालयों और विकासखंड इटियाथोक, कटरा बाजार, बभनजोत में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 19 से 24 मार्च, 2021 तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। 

    दिनांक 19 मार्च, 2021 को प्रदेश मुख्यालय पर 11.00 बजे से मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में प्रेस-वार्ता का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन, प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम की प्रेस वार्ता का पूरे प्रदेश में सजीव प्रसारण होगा। 

     प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समापन के तुरन्त पश्चात जनपद मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई जनपद स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया जायेगा। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को योजनाओं यथा वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना आदि में धनराशि अथवा प्रमाण-पत्र जैसे गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण किया जायेगा। 

 दिनांक 20 मार्च, 2021 को  मुख्यमंत्री पर्यटन सम्वर्धन योजना के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण तथा विधान सभा क्षेत्र में कराए गए अन्य कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण

किया जाएगा।इसके साथ ही चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई विधान सभा क्षेत्र स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया जायेगा।

 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण की गतिविधियां तथा नगरीय क्षेत्रों में मिशन व्यापरी कल्याण से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित होंगे। 22 मार्च को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 23 मार्च को मिशन रोजगार से संबधित कौशल विकास एवं उद्यमियों से सम्बन्धित चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, 

मुख्यमंत्री प्रैन्टिसशिप योजना आदि के लाभार्थियों को ऋण/टूलकिट वितरण किये जायेंगे। 

           24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु योजनाओं के सम्बन्ध में सभी विकास खण्डों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के कार्ड वितरण व गौ- आश्रय स्थलों का कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ,मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ,सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top