मिशन शक्ति के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन
अन्य खबरे Mar 18, 2021 at 10:44 PM , 443अयोध्या।
महिला आयोग की सदस्य माननींय इन्द्र वास सिंह जी की अध्यक्षता में मसौधा ब्लॉक के ब्लॉक कार्यालय में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे स्वम सेवी संस्थाओं और आँगन बाडी की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ऐडवोकेट श्वेता राज सिंह विधिक सेवा प्राधिकरण, बसंती सिंह भा जा पा नेत्री, महिला थाना प्रभारी रतना सिंह, पूरा कलंदर थाना प्रभारी रेखा सिंह ब्लाक इंचार्ज गौतम यादव, ब्लाक मिशन मैनेजर निधि श्रीवास्तव, प्रभारी सी डी पी ओ सूनीता सोनी ने महिला के संरक्षण, सुरक्षा और उनके कल्याण के लिये चल रहे कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया। इन्द्र वास सिंह जी ने कहा की महिला को महिला का सहयोग करना चाहिये और श्वेता राज सिंह ने महिलाओं पर कविता पढ़ी।



























Comments