पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित करेगा ‘लखनऊ का अभिमान’ हिन्दी समाचार पत्र समूह l

अन्य खबरे , 240

लखनऊ / 11 मार्च  2021

‘लखनऊ का अभिमान’ हिन्दी समाचार पत्र समूह  आगामी 13 मार्च  2021, दिन शनिवार को राजधानी लखनऊ की स्टेशन रोड,हुसैनगंज स्थित सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभागार में स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह 2021 का आयोजन कर रहा है जिसमें पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जायेगा l

“हर खबर पर नज़र; नगर-नगर, डगर-डगर” की टैगलाइन के साथ समाचार जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने वाले ‘लखनऊ का अभिमान’ हिन्दी समाचार पत्र समूह  के स्वामी और मान्यता प्राप्त सम्पादक मो. सफीर सिद्दीकी ने बताया कि उनका समाचार पत्र समूह  अभिव्यक्ति के महाधनी,सामाजिक चिंतन और जनसेवा के प्रति समर्पित पत्रकारों और समाजसेवियों को पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मानित करेगा l समाचार पत्र समूह  के विधिक सलाहकार अधिवक्ता रुवैद कमाल किदवई ने बताया कि कार्यक्रम में सूबे के नामचीन पत्रकारों,विधिवेत्ताओं,बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा l

तनवीर अहमद सिद्दीकी
9335011869

Related Articles

Comments

Back to Top