नेशनल ऐसोशिएशन फॉर ब्लाईंड ने अपना स्ठपाना दिवस मनाया !

अन्य खबरे , 435

लखनऊ। मोहान  रोड पर स्थित कार्यालय मे नेशनल ऐसोशिएशन फॉर ब्लाईंड ने अपना  स्ठपाना  दिवस मनाया ! इस कार्यक्रम मे श्री रमेश कुमार पाण्डेय निदेशक , क्षेत्रिय पुनर्वास केंद्र ,सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक्ता मंत्रालय भारत सरकार मुख्य अतिथि रहे  ! कार्यक्रम  अध्यक्षता श्री  राजेश कुमार सिंह , ने की ,जोकि दयाल परडाइज़ के MD भी है एवं संचालन NAB इंडिया के प्रमुख सचिव श्री एस के सिंह ने किया !

कार्यक्रम  का शुभ आरंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियो के स्वागत से हुआ और   नेत्रहीन दिव्यङ्ग बच्चो ने ने रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ! इस अवसर पर दिव्याद्रष्टि छात्रो को सर्टिफिकेट और व्हाइट स्टिक भी वितरित की गई !

NAB इंडिया के प्रमुख सचिव श्री एस के सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुये खबरी रेडियो के प्रयासो  की सराहना की , उन्होने बताया की किस प्रकार खबरी रेडियो ने नेत्रहीन दिव्यङ्ग बच्चो के लिए पढ़ाई की सामग्री औडियो मे मुफ्त उपलब्ध कराई है जिससे नेत्रहीन दिव्यङ्ग बच्चो को पढ़ाई मे काफी फायदा हुआ है !

मुख्य अतिथि श्री रमेश कुमार पाण्डेय  ने एनएबी  के द्वारा किये जा रहे कायों की सराहना की वहीं  श्री  राजेश कुमार सिंह ने सभी मेधावी छात्रो को पाँच सौ रुपए का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया !

Related Articles

Comments

Back to Top