जूनियर अध्यापक भर्ती परीक्षा फॉर्म को आनलाइन करने में अभ्यर्थियों को दिक्कत

अन्य खबरे , 336

के०के०शुक्ला
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में जूनियर ऐडेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा फॉर्म को आनलाइन करने में अभ्यथियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाचारों के अनुसार जिन लोगो ने कानपुर यूनिवर्सिटी से 2015-17 में बीएड किया है और उनका सत्र देर से पूरा होने के कारण उनका रिजल्ट भी देर में आया था जिसकी वजह से अधिकांशतः अभ्यथियों की मार्कशीट प्रिंटिंग डेट मार्च 2018 हैं और जब फॉर्म में सत्र 2015-17 और रिजल्ट घोषित दिनांक 2018 डाला जाता है तो वह इन्वैलिड शो करता है। जिसमे साइबर कैफे वाले फॉर्म में अपने मन से संशोधन करके फॉर्म को भर रहे हैं जिससे अभ्यथियों का फॉर्म गलत हो रहा है।जिस वजह से कानपुर यूनिवर्सिटी से बी. एड करने वाले 2015-17 के छात्र और छात्राएं इस समय परेशानी से जूझ रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर05322467504 पर कॉल कि गई परन्तु फोन नहीं उठाया गया। जिससे अपनी समस्या को अभ्यर्थी बता सके। सत्र यूनिवर्सिटी के द्वारा लेट हुआ है जिसमे अभ्यर्थी की कोई गलती ना होते हुए वह संकट से गुजर रहे हैं ।इस कारण बहुत से अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पा रहे है। जिससे उन्हें अपना भविष्य अन्धकारमय नजर आने लगा है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 मार्च है।

Related Articles

Comments

Back to Top