*विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण*
जनपत की खबर Jun 05, 2024 at 12:37 PM , 266*अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर लगाया चंदन का पौधा*
*लखनऊ, 5 जूनः* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस-2024 और अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह चंदन का पौधा लगाया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव (वन/पर्यावरण) मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। 
वहीं पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट 'एक्स' पर लिखा-माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लखनऊ में पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धरती माता और प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सेवारत है।































Comments