एशियन पैरा गेम्स-2026 में यूपी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, देश का बढ़ाया मान
अन्य खबरे Oct 21, 2026 at 06:10 PM , 20प्रवीण कुमार और आयुष वर्मा को स्वर्ण, अनुभव चौधरी को कांस्य पदक जीतने पर उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई
लखनऊ:21अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पुरुषों की हाई जंप T64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले ‘पद्म श्री’ श्री प्रवीण कुमार, पुरुषों की शॉट पुट F53 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले श्री आयुष वर्मा तथा पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले श्री अनुभव चौधरी की उपलब्धियों की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, अथक परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रतीक है। इन खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करने के साथ ही देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के सामने प्रेरणा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्री मौर्य ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और समर्पण से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उनकी उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगी।
उप मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।






_page-0001.jpg)




















Comments