उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता स्वर्गीय यशोदा देवी जी को दी श्रद्धांजलि शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर व्यक्त कीं संवेदनाएं
जनपत की खबर Oct 21, 2026 at 06:06 PM , 17लखनऊ:21 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बस्ती में पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी जी के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी जी के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन एवं जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों से भी भेंट की।






_page-0001.jpg)
























Comments