29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त, 2023 की रात्रि 12 बजे तक तक माताओं, बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा रहेगी उपलब्ध
अन्य खबरे Aug 28, 2023 at 09:39 PM , 215मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में माताओं, बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये
लखनऊ : 28 अगस्त, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भाई-बहन के पारस्परिक अटूट प्रेम, स्नेह व विश्वास के पावन पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में माताओं, बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि निःशुल्क बस सेवा 48 घण्टे के लिए उपलब्ध होगी। दिनांक 29 अगस्त, 2023 की रात्रि 12 बजे से दिनांक 31 अगस्त, 2023 की रात्रि 12 बजे तक माताओं, बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
----------



























Comments