स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, अब हिंदू राष्ट्र पर की ये टिप्पणी
अन्य खबरे Aug 26, 2023 at 09:05 PM , 363लखनऊ।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू राष्ट्र को लेकर विवादित टिप्पणी की है. अपने बयान में स्वामी प्रसाद मौर्य ने खालिस्तान का भी जिक्र किया है.
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य बीपी मंडल की जयंती के मौके पर जातिगत जनगणना गोष्ठी में शामिल होने रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे. वहां स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर बाबा के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर हिंदू राष्ट्र हो सकता है तो खालिस्तान क्यों नहीं? इसी तरह अन्य धर्मों के नाम पर भी देश का बंटवारा होगा. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि इसलिए मुश्किल से मिली स्वतंत्रता को बचाते हुए संविधान के अनुसार पंथ निरपेक्ष राष्ट्र बना रहना ही उचित है.
इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी को कोसते हुए कहा कि यह सरकार नौजवान और किसान के लिए कुछ नहीं कर रही है. डबल इंजन की सरकार देश के नौकरी देने वाले संस्थानों को अडानी और अंबानी को बेचकर उन्हें मोटा बना रही है.
स्वामी प्रसाद मौर्य की विवादित टिप्पणी
गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. हिंदुओं की पवित्र पुस्तक रामचरितमानस पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित टिप्पणी कर चुके हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की एक चौपाई को विवादित बताते हुए उसे पुस्तक से हटाने की मांग की थी. हालांकि, इसका काफी विरोध भी हुआ था.
स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीतिक सफर
जान लें कि स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व में मंत्री रह चुके हैं।



























Comments