*लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आज राजस्थान से आए एक शिष्टमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की* ।
जनपत की खबर Aug 25, 2023 at 10:44 PM , 418*लखनऊ*
*राजस्थान के सीमान्त जिले बाड़मेर स्थित तारातरा मठ के महंत श्री प्रताप पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मठ के द्वारा आयोजित धर्मसभा को संबोधित करने और वहाँ निर्मित होने वाले विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया* ।
*मुलाकात के इस अवसर उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालयके पूर्व कुलपतिप्रोफेसर अमेरिका सिंह ने मुख्यमंत्री को राज्यपाल कलराज मिश्र की जीवनी पर आधारित ग्रन्थ ''कलराज मिश्र -निमित्त मात्र हूँ मैं' भेंट की* ।
*महंत प्रताप पुरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मठ के द्वारा बनने वाला यह विश्वविद्यालय आरम्भ से ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उच्चतम प्रतिरूप और आदर्श के रूप में विकसित किया जाएगा*।
*शिष्टमंडल में मारवाड़ राजपूत महासभा के महासचिव के वी सिंह राठौड़, विशाल सिंह आसोप, भवानी प्रताप सिंह ,ज्ञान सिंह पीलवा एवं मोहन सिंह मोकलावास भी शामिल रहे*।































Comments