स्पीड टेबल एवं सरफेस टेक्सचरिंग का कार्य हो रहा

अन्य खबरे , 259

लखनऊ। प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0 द्वारा लखनऊ शहर के महत्वपूर्ण आन्तरिक मार्गों पर वर्ष 2016 से वर्ष 2020 की अवधि से सम्बन्धित 23 दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर यातायात की गति को नियंत्रित करने हेतु स्पीड टेबल एवं सरफेस टेक्सचरिंग का कार्य कराया जा रहा है। 

   अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  यातायात पुलिस के iRAD एप पर, दुर्घटना सम्बन्धी डाटा फीडिंग के अनुसार, यातायात निदेशालय द्वारा ब्लैक स्पाॅट के रूप में निर्धारण के पश्चात, विभागीय विश्वकर्मा पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर विभाग द्वारा आई0आई0टी0 दिल्ली एवं आई0आई0टी0, बी0एच0यू0 वाराणसी से चैराहों के आडिट के उपरान्त, सुधार सम्बन्धी अनुशंसा के अनुसार स्पीड टेबल/सरफेस टेक्सचरिंग का कार्य कराया जा रहा है। इन कराये जा रहे कार्यों का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों की गति को नियंत्रित रखना है। इन स्थानों का ब्लैक स्पाॅट के रूप में चयन/निर्धारण पुलिस प्रशासन/यातायात विभाग की आख्या के आधार यातायात निदेशालय द्वारा किया जाता है। दुर्घटना बाहुल्य स्थलों के ब्लैक स्पाॅट के चयन/निर्धारण में लोक निर्माण विभाग की किसी भी स्तर पर कोई प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती है। वर्तमान में 23 स्थानों पर स्पीड टेबल/सरफेस टेक्सचरिंग का कार्य IRC-99-2018 की गाइड लाइन व आई0आई0टी0 दिल्ली द्वारा निर्धारित विशिष्टियों/मानकों तथा उपलब्ध करायी गयी ड्राईंग के अनुसार ही कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वयं के स्तर से चयनित किसी भी स्थान पर स्पीड टेबल/सरफेस टेक्सचरिंग का कार्य नहीं कराया जा रहा है।

 

     प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, लखनऊ के कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले महत्वपूर्ण मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात की सुगमता हेतु पूर्व से ही यातायात संकेतक लगे हैं। इसके अतिरिक्त प्रभारी अभियन्ताओं को पुनः निर्देशित कर दिया गया है कि यदि किसी स्थान पर यातायात संकेतक लगाया जाना वांछित हो तो उसका निर्धारण तत्काल करते हुए यातायात संकेतक लगाये जायेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top